Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

भूमि विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या से हड़कंप

गोण्डा। भूमि विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना नबावगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत तुलसीपुर माझा के पूरे अर्जुन गांव की है। यहां जमीनी विवाद में विपक्षियों ने 25 वर्षीय रामरंग पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला गया। परिजनों का आरोप है कि पहले युवक क़ो खूब मारा - पीटा उसके बाद में ट्रैक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।