मूकबधिर नागरिकों स्कूली बच्चों एवं पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
गोण्डा। आज दिनांक 01.12.2025 को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गुरूनानक चौक पर यातायात माह का भव्य समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मूक बधिर वाहन चालकों व आम नागरिको द्वारा महोदय को गुलाब का फूल भेंटकर स्वागत किया गया। महोदय द्वारा सड़क सुरक्षा को सुलभ व सहज बनाने हेतु मूक-बधिर वाहन चालकों एवं आमजन को निःशुल्क हेलमेट व मूक बधिर प्रतीक चिन्ह वितरित किए गए तथा यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय व्यवहार, संचालन कौशल, जनता से संवाद तथा सड़क सुरक्षा अभियान के क्रियान्वयन में विशेष भूमिका निभाने वाले यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों- प्रभारी यातायात जगदम्बा गुप्ता, उप-रजिस्ट्रार पुन्नालाल द्विवेदी, बलराम सिंह, राकेश कुमार तथा मुख्य आरक्षी शंभूनाथ यादव, मो. इरशाद आलम, प्रदीप कुमार, दयानाथ चौहान सहित आरक्षी राघवेंद्र यादव, मुन्ना सिंह, मुकेश भारती, योगेश कुमार, पवन कुमार, वशिष्ठ वर्मा, संदीप यादव, अर्जुन वर्मा, विकास एवं होमगार्ड दिनेश चन्द्र पाण्डेय व काशीराम को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जबकि विद्यालय स्तर पर चित्रकला में सुदिव्या चौहान (प्रथम), दिव्या कुमारी (द्वितीय), अनन्या तिवारी (तृतीय) गीता इण्टर नेशनल स्कूल तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रांजल पाण्डेय (प्रथम), रजत तिवारी (द्वितीय) एवं प्रज्ञा गुप्ता (तृतीय) सिटी माण्टेसरी स्कूल गोण्डा को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए साथ ही यातायात पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक हेलमेट व रिफ्लेक्टिव जैकेट प्रदान किया गया। महोदय द्वारा वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति सम्बोधित करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुघर्टना से बचा जा सकता है। हर दिन देश में हजारों लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यातायात नियमों की अनदेखी करना ही होती है। कम रफ्तार, नियमों का पालन ही आपके सुरक्षित घर पहुंचने की कुंजी है। यातायात माह के दौरान उच्चाधिकारीगण के अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग व यातायात जागरूकता रैली निकालकर चालकों को यायायात नियमों की जानकारी देते हुए जान जोखिम में न डालने की सलाह दी गयी। पूरे माह उच्चाधिकारीगण, यातायात प्रभारी व उनकी टीम तथा सभी थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों द्वारा जगह-जगह पर स्कूली बच्चों/एनसीसी कैडेट्स के साथ यातायात जागरुकता रैली निकालकर लोगो को यातायात नियमों के बारें में जानकारी दी गयी तथा विभिन्न स्कूलों के अलावा प्रमुख चौराहों व बाजारों में जाकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गयी साथ ही जगह-जगह वाहन चेकिंग करते हुए नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों की गाड़ियों का चालान/सीज करने की कार्यवाही की गयी। अंत में महोदय द्वारा उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा के पालन हेतु सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के अनिवार्य पालन के प्रति नागरिकों को प्रेरित करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना रहा।
महत्वपूर्ण संदेश-
01. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन अथवा इयरफोन का प्रयोग न करें।
02. नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना पूर्णतः वर्जित है।
03. दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठी सवारी दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
04. चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है।
05. निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाना व निर्धारित गति सीमा से अधिक वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है।
06. दायें-बायें मुड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें।
06. दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठाएं।
07. वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें।
08. वाहनों के आगे एवं पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाना आवश्यक है।
09. एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड वाहनों को जाने हेतु पहले रास्ता प्रदान करें।
10. नशे अथवा मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं।
11. सड़क पर वाहन चलाते समय स्टंट न करें।
12. सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्तियों की मदद करें एवं 112 डायल कर सूचना दें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय, प्रभारी यातायात सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Program की और खबरें
709 दिव्यांगजनों में 1030 सहायक उपकरण का वितरण शेष को मिलेगा अगलीबार
51 मिनट पहले
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 सप्ताह पहले
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 सप्ताह पहले📰