राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ज़िले ने राज्य में प्राप्त की 9वीं रैंक
गोण्डा 11 दिसम्बर,2025*। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में 9वीं रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण तथा वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में सतत रूप से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को मु0 30000.00 रूपये रिवाल्विंग फण्ड एवं 150000.00 रूपये सामुदायिक निवेश निधि के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। यह स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की प्रारंभिक आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 519 स्वयं सहायता समूहों का रिवाल्विंग फण्ड एवं 4220 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि उपलब्ध कराया गया है जो विगत वर्ष की तुलना में दो गुने से अधिक है। यह उपलब्धि लक्ष्य से अधिक है, जो जनपद में वित्तीय प्रबंधन, समुदाय आधारित संसाधन संचालित संस्थाओं की सक्रियता एवं स्वयं सहायता समूह की उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रमाण है। इन उपलब्धियों से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन एवं मिशन की टीम द्वारा आगे भी लक्ष्य आधारित एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही जारी रहेगी।
Project की और खबरें
📰
किसान सम्मान निधि की अगली किस्त हेतु 30 जून तक ई केवाईसी एवं फार्मर रज...
3 weeks ago
देवी पाटन मण्डल के विकास का खाका तैयार मंडलायुक्त ने मांगे जिलों से सु...
1 month ago📰
सीएम ग्रामोद्योग रोजगार योजना ग्रामीण युवाओं के लिए 10 लाख तक के ऋण का...
1 month ago