Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को हत्या के प्रयास में 15 साल की जेल



गोंडा। शहर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव और उनके साथी त्रियुगी नारायण गुप्ता को जिला न्यायालय ने 15-15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।  यह मामला मोतीगंज थाने में दर्ज हुआ था, जहां काजीदेवर के सुशील शुक्ला ने अपने भाई गौरव शुक्ला पर हुए जानलेवा हमले को लेकर इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।