बालपुर गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बालपुर से परसपुर पसका मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 7939.77 लाख की स्वीकृत प्रदान की है।
करनैलगंज विधानसभा के भाजपा विधायक अजय सिंह ने इस सड़क को बनवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध किया था। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह सड़क करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की सबसे ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच गई थी।
इस इससे इस रोड से होकर अक्सर यात्रा करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। एक दशक से ज्यादा समय से यह सड़क बड़े बड़े गढ़ों के घाव भरकर मरम्मत कराकर किसी तरह से धक्के मारकर चलाई जा रही थी। अब ऐसा लगता है कि बहुत जल्द इस सड़क क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों के दिन बहुरने वाले हैं।