Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

आखिर कई जिलों को जोड़ने वाले जर्जर घाघरापुल की कितने सालों तक की जायेगी मरम्मत

गोंडा। राजधानी लखनऊ को कई जिलों को जोड़ने वाले जर्जर हो चुके अति महत्वपूर्ण घाघरा संजय पुल की आखिर कितने सालों तक मरम्मत कराई जाती रहेगी। इसके चलते सालों से आए दिन इस पुल पर वाहनों का भारी जाम लगता रहता है। जितने सालों से बार बार मरम्मत कराई जा रही है अब तक नया पुल बन जाना चाहिए। लेकिन संबंधित जिलों के जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की भारी उदासीनता के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसकी मार संबंधित जिलों के निवासियों को झेलनी पड़ रही है। इसके चलते आए दिन इस पुल में मरम्मत का काम होता रहता है।