गोण्डा 22 फरवरी,2026*
अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावा एवं आपत्तियों की प्राप्ति।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22.02.2026 को जनपद के समस्त 2978 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजित कराया गया, जिसमें बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों उपस्थित रहकर दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की गयी। यह अभियान मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित कराया गया। आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जायें एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कर दिया जाये तथा कोई भी अनर्ह मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में विद्यमान न रहें।
विशेष अभियान दिवस के दिन जनपद में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों पर भ्रमण करके, बी0एल0ओ0 द्वारा प्राप्त किये गये दावे और आपत्तियों की जानकारी प्राप्त की गयी।
बीएलओ ने मतदेय स्थलों पर दावे एवं आपत्तियों को किया प्राप्त
Voter List की और खबरें
बलमत्थर गांव की वोटर लिस्ट से करीब 600 मतदाताओं के नाम गायब ग्रामीण आक...
1 week ago📰
पंचायत निर्वाचक नामावली 2026 आनलाइन उपलब्ध मतदाता घर बैठे कर सकते हैं...
1 week ago
गोंडा में अन्तिम मतदाता सूची जारी 22.15 लाख मतदाता पंजीकृत
2 months ago📰